प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) आज 16 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. वे हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार हैं. आज उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से जानते हैं. प्रसून जोशी का जन्म साल 1971 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था. वे हमेशा से एक कवि बनना चाहते थे.
प्रसून जोशी ने फिजिक्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया और इसके बाद एमबीए किया. उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद दिल्ली में स्थित एक कंपनी के साथ तकरीबन 10 सालों तक काम किया. उन्हें 10 सालों के भीतर ही O&M के मुंबई ऑफिस में बतौर ‘एग्जिक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर’ नियुक्त कर दिया गया. इसके बाद, साल 2002 में प्रसून जोशी अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी ‘मैकऐन इरिक्सन’(McCann-Erickson) से जुड़ गए और यहां उन्होंने बतौर कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम किया.
प्रसून जोशी ने दिए हैं कई मशहूर ‘टैगलाइन’
प्रसून जोशी को ‘जिंगल किंग’ भी कहा जाता है, क्योंकि 90 के दशक के ज्यादातर जिंगल प्रसून जोशी ने ही लिखे थे. फिर वह चाहे कोका कोला के लिए ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ हो या क्लोरमिंट के लिए ‘सैय्यां मोरे गप्पी, देते नहीं पप्पी’ हो. उन्होंने कई सारे ब्रांड के लिए एक से बढ़कर एक जिंगल और टैगलाइन लिखी हैं और उन्हें इसके लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले हैं.
फिल्म ‘लज्जा’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
उन्होंने बतौर गीतकार अपना पहला गाना राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लज्जा’ के लिए लिखा था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद, प्रसून जोशी के पास कई फिल्मों के गाने लिखने के ऑफर आए. बता दें कि उन्होंने ‘फना’, ‘रंग दे बसंती’, ‘तारे जमीन पर’, ‘ब्लैक’ और ‘दिल्ली 6’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों के गाने लिखे हैं.
‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से दो बार नवाजे गए हैं प्रसून जोशी
प्रसून जोशी को अब तक दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. उन्हें पहली बार यह अवॉर्ड साल 2008 में फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के गाने के लिए मिला था और दूसरी बार साल 2013 में दिया गया था.
‘रंग दे बसंती’ के लिए लिखे थे पहली बार डायलॉग
उन्होंने फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से डायलॉग राइटिंग की शुरुआत की थी. प्रसून जोशी ने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ लिखी थी, जिसने कई अवॉर्ड्स जीते थे. उन्होंने बतौर लेखक काफी सराहनीय काम किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood Birthday, Entertainment news., Prasoon joshi
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 07:30 IST




