
मुंबई: अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इस समय सफलता का स्वाद चख रही हैं। रिलीज से बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर मेकर्स को मालामाल करती दिखाई दे रही हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका हैं। ऐसे में अब ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस कर सभी को चौका दिया है।
फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने खुद एक पोस्ट जारी कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ‘रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म अब विश्व स्तर पर नंबर 1 फिल्म के रूप में उभरी है।’ साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘वीक 2 BEGINS…’
यह भी पढ़ें
‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म की सफलता को लेकर enavabharat.com के संवाददाता आकाश जायसवाल से खुलकर बातचीत की। एक फिल्मकार के रूप में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना मायने रखता है? इस सवाल का जवाब देते हुए अयान मुखर्जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सबसे ज्यादा मायने रखते हैं क्योंकि ये आपकी फिल्म के प्रदर्शन का प्रमाण देते हैं। आंकड़ों के जरिए हम फिल्म की सफलता को सही गणित के साथ पेश कर सकते हैं। जितना बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतनी ही आपकी फिल्म को सफल माना जाता है। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक ‘ब्रह्मास्त्र’ को देखने सिनेमाघरों तक पहुंचे।’





