
मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर ‘थैंक गॉड’ (Thank God) इस साल 25 अक्टूबर को दिवाली के आसपास रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर सभी कलाकार काफी उत्साहित है। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन ‘टोटल धमाल’ फेम इंद्र कुमार ने किया है। ‘थैंक गॉड’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर और ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने ‘माणिके’ गाना रिलीज किया है। इस गाने में नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही हैं। यह गाना श्रीलंकाई सिंगर योहानी के गाने ‘माणिके मगे हिते’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। देखें गाना-





