Cinema

The Hic Song – Goodbye | रिलीज हुआ ‘गुड बाय’ का गाना ‘हिक’, बिंदास अंदाज में नजर आईं रश्मिका मंदाना | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जल्द ही ‘गुड बाय’ (Good Bye) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अदाकारा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद अब मेकर्स ने ‘गुड बाय’ का गाना हिक सॉन्ग रिलीज किया है। यह एक मस्ती भरा गाना है जिसमें अभिनेत्री का बिंदास अंदाज दिखाई दे रहा है। एकता कपूर ने इस गाने को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘साल का सबसे बेहतरीन पार्टी एंथम यहां है! #TheHicSong आउट! ‘गुड बाय’ 7 अक्टूबर 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखें ‘गुड बाय’ का गाना-

Leave a Reply