Cinema

KBC 14: कोल्हापुर की हाउसवाइफ बनीं पहली करोड़पति, अब अमिताभ बच्चन के 7.5 करोड़ के सवाल का देगी जवाब?


सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) को एक हाउसवाइफ के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया है. महाराष्ट्र कोल्हापुर की रहने वाली 45 वर्षीय कविता चावला (kavita chawla) इस शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनकर सामने आई हैं. इस बात का खुलासा सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर करते हुए बताया गया है.

चैनल द्वारा शेयर किए प्रोमो वीडियो में कविता चावला ने ये साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं. प्रोमो में कंटेस्टेंट और दर्शकों की खुशी देखते ही बन रही है. जारी हुए नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कविता के एक करोड़ जीतने की घोषणा करते हैं. अमिताभ के घोषणा करते ही कविता खुशी से उछल पड़ती हैं. उनके साथ सेट पर मौजूद दर्शक भी खुश हो जाते हैं और खड़े होकर ताली बजाने लगते हैं. वहीं अमिताभ बच्चन भी कविता को खड़े होकर उनका मनोबल बढाते हैं. वीडियो के आगे क्लिप में अमिताभ को कविता से 7.5 करोड़ रुपये का सवाल पूछते हुए देखा जाता है, क्लिप में कविता अमिताभ के सवाल को लेकर जद्दोजहद करती दिखाई देती हैं. हालांकि शो में क्लिप में अमिताभ ने उनसे क्या सवाल किया है इस बारे में नहीं बताया गया है.

शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया प्रोमो
प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा, ‘हाउस वाइफ कविता चावला ने 1 करोड़ जीत कर केबीसी सीजन 14 में एक नया इतिसास रच दिया है.’ प्रोमो जारी होने के बाद शो के फैंस काफी खुश हैं. यूजर्स शो के प्रोमो पोस्ट पर कविता को बधाई देते हुए कमेंट कर रहे हैं.

टॉप रेटेड लिस्ट में हैं यह शो
आपको बात दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है. शो का 14वां सीजन 7 अगस्त से शुरू हुआ था और अपने पहले एपिसोड के साथ ही यह टॉप रेटेड शो में से एक बना हुआ है. इस शो को बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं और लोग उनके एंटरटेनिंग होस्टिंग स्टाइल के दीवाने हैं. यह शो सालों से अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है और मौजूदा सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है.

Tags: Amitabh bachchan, Kaun banega crorepati, Television

Leave a Reply