हाइलाइट्स
’ज्विगाटो’ में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं.
8 सितम्बर को शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल 18 सितम्बर तक चलेगा.
TIFF 2022. नंदिता दास ना सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि अच्छी निर्देशक भी हैं. वे अपनी फिल्मों के जरिए अलग तरह का सिनेमा दिखाने का प्रयास करती हैं. इन दिनों वे 47वां टोरंटो फिल्म फेस्टिवल अटैंड कर रही हैं, जहां वे अपनी फिल्म ’ज्विगाटो’ की स्क्रीनिंग के लिए अपनी टीम के साथ गई हैं. हाल ही इस फिल्म की स्क्रींनंग के दौरान की उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की, जिनमें लीड एक्टर कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, ’सॉरी मेरे पास स्क्रीनिंग से सिर्फ इतना ही है.’
नंदिता दास के साथ फोटो में कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके साथ जानी मानी निर्देशक दीपा मेहता भी हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए नंदिता ने लिखा, ’मेरे पास फिलहाल यही हैं. उम्मीद करती हूं कि जो स्क्रीनिंग के दौरान थे वे और तस्वीरें साझा करेंगे. आप अपने बड़े दिन पर बस यही सोचते हैं कि फिल्म दर्शकों से कनेक्ट कर जाए. ऐसा लग रहा है कि ऐसा ही हुआ है. इससे ज्यादा मुझे और कुछ नहीं चाहिए. आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया क्योंकि उन्होंने काम किया.’
नंदिता दास ने कपिल शर्मा के साथ कुछ फोटोज शेयर कीं. (फोटो साभारः Facebook@Nandita Das)
मध्यम परिवार की कहानी
बता दें कि ’ज्विगाटो’ में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं. इसमें शहाना गोस्वामी उनकी पत्नी के किरदार में हैं. फिल्म की कहानी में भुवनेश्वर को दिखाया गया है और यह कोरोनो महामारी के काल पर फोकस करती है. नंदिता ने इस फिल्म में हल्के फुल्के अंदाज में मध्यम परिवार के संघर्ष को दिखाने का प्रयास किया है.
18 सितम्बर तक चलेगा फेस्टिवल
बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर में होने वाला यह 47वां फिल्म समारोह है. 8 सितम्बर को शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल 18 सितम्बर तक चलेगा. पिछले दो सालों से कोरोना के कारण यह फेस्टिवल नहीं हो सका था. इस बार रूस.यूक्रेन युद्ध के के कारण रूसी सरकार समर्थित फिल्में और संस्थाओं को इस समारोह में भाग लेने की इजाजत नहीं दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kapil sharma, Nandita das
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 10:27 IST





