Cinema

प्रियंका चोपड़ा की दोस्त ने शेयर की मालती मैरी की अनदेखी फोटो, बेटी पर यूं प्यार लुटाती दिखीं एक्ट्रेस


हाइलाइट्स

निक प्रियंका की दोस्त ने शेयर किया फैमिली फोटो.
निक के बर्थडे से फोटोज सामने आने का कर रहे फैंस इंतजार.

Priyanka Chopra-Nick Jonas. निक जोनास 30 साल के हो गए हैं. उन्होंने 16 सितम्बर को वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. निक ने इससे पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि जिसमें वे एक प्राइवेट जेट में परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकल रहे थे. अब प्रियंका और निक की अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें मालती भी नजर आ रही है.

तमन्ना और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं. निक के बर्थडे पर तमन्ना ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें निक और प्रियंका के साथ तमन्ना खड़ी हुई हैं. वहीं, प्रियंका की गोदी में मालती मैरी है, जिसके फेस पर तमन्ना ने हार्ट इमोजी लगाया है. इस फोटो पर तमन्ना ने ‘हैप्पी बर्थडे जीजू, मिस यू गायज.’ लिखा है. निक और प्रियंका के करीबी दोस्तों का कहना है कि मालती के जिंदगी में आने के बाद से दोनों काफी खुश रहते हैं.

priyanka nick
तमन्ना दत्त ने जो फोटो शेयर की है, उसमें मालती के फोटो पर हार्ट इमोजी लगाई गई है. (फोटो साभारः@tam2cul)

निक और प्रियंका बेटी मालती के साथ 15 सितम्बर की शाम को ही बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकल गए थे. निक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक प्राइवेट जेट की तरफ बढ़ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा अंदर फोन पर बात कर रही हैं. निक-प्रियंका ने डेस्टिनेशन नहीं बताया था कि वे सेलिब्रेशन के लिए कहां जा रहे हैं. ऐसे में निक और प्रियंका के फैंस बीते दिन से ही उनके ताजा फोटोज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट पर अब तक कुछ शेयर नहीं किया है.

प्रियंका चोपड़ा अक्सर मालती मैरी के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. जिन्हें देखकर लगता है कि प्रियंका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. इसी साल जनवरी में मालती निक और प्रियंका के घर आई थी.

priyanka
(फोटो साभारःinstagram@priyankachopra)

निक ने पिता के तौर पर बेटी के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है.

Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra