हाइलाइट्स
राधिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अलग अंदाज में फोटो.
फिल्म ’विक्रम वेधा’ में आएंगी नजर.
Radhika Apte Latest Photo. राधिका आप्टे अपने बोल्ड फोटोज और सीन को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अक्सर अपने डिफरेंट लुक वाले फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही इंस्टाग्राम पर राधिका आप्टे (Radhika Apte ) ने अपना एक बिकिनी फोटो शेयर किया. इस फोटो के शेयर करने के बाद से ही लगातार उनकी पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं.
राधिका ने जैसे ही फोटो शेयर किया उनके फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी भेजना शुरू कर दिया. ब्लू और व्हाइट स्ट्रीप डिजाइन बिकिनी में राधिका काफी हॉट नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ राधिका ने लिखा है कि सपनों की दुनिया से बाहर आई हूं और इस बार गैलापागोस में हूं. सनग्लासेस लगाए हुए राधिका फोटो में काफी सुंदर लग रही हैं.
(फोटो साभारः instagram@ radhikaofficial)
वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे जल्द ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ’विक्रम वेधा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वे सैफ अली खान की वाइफ के किरदार में दिखाई देंगी. बता दें कि यह फिल्म विजय सेतुपति और आर. माधवन की ’विक्रम वेधा’ का हिदी रीमेक है. इसके अलावा राधिका ओटीटी पर आई ’फॉरेंसिक’ में नजर आई थीं. इसमें वे विक्रांत मेसी और प्राची देसाई के साथ नजर आई थीं.
आने वाले दिनों में राधिका आप्टे ‘मिसेज अंडरकवर’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में दिखाई देंगी. कुछ वेब सीरीज में भी वे नजर आएंगी. इसके अलावा राधिका एक बार फिर हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी कर रही हैं. वे निएल डिलेने की वेब सीरीज ‘Shantaram’ में अहम भूमिका निभा रही हैं, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं. फिलहाल राधिका आप्टे छुट्टियों के मजे ले रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Radhika Apte
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 13:51 IST





