हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi film industry) अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. इसने पहले कोविड-19 महामारी की मार झेली, फिर इंडस्ट्री कई मुद्दों पर बंटती नजर आई जिसके बाद बॉलीवुड को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. जब फिल्म इंडस्ट्री पुराने घावों की तकलीफ से उबरने की कोशिश कर रही थी, तब इसे लोगों के बायकॉट का सामना करना पड़ा, जिसने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित किया. अब ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड को बकवास मानने वालों पर हमला बोला है.
ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पूछा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बुरा-भला कहने वाले लोग क्या कभी किसी फिल्म के सेट पर गए हैं? एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया है, जहां उन्हें विसर्जन के दिन भगवान गणेश की पूजा करते हुए देखा जा सकता है.
ऋचा चड्ढा इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक लंबे नोट में लिखती हैं, ‘मैं दस दिन के गणपति विसर्जन के बाद अपना सिर उठा रही हूं और हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रार्थना के साथ हर दिन शूटिंग ऐसे शुरू करते हैं. विघ्नहर्ता की पूजा को️ ‘रोलिंग गणपति’ कहा जाता है और गणपति बप्पा मोरया कहते हुए इसे समाप्त किया जाता है.’
ऋचा चड्ढा ने ‘बायकॉट’ की बताई वजह
ऋचा चड्ढा आगे पूछती हैं कि क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बकवास कहने वाले लोग कभी सेट पर गए हैं और वहां काम करने वाले लोगों को देखा है. उनकी आंखों में देखा है. मुझे इस पर संदेह है. ‘मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में लोगों को उनके रोजगार से बेदखल करने के लिए बायकॉट की अपील की गई थी.’
‘फुकरे 3’ में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा
उन्होंने आगे कहा, ‘सिस्टम को तोड़ना चाहिए, फिर से तैयार करना चाहिए और निश्चित रूप से बदलना चाहिए. सब कुछ बदल जाएगा. जल्द ही सब कुछ बदल जाएगा. क्षमा करें, मैं एक गाने की शूटिंग और कुछ निजी तैयारियों के कारण पोस्ट नहीं कर पा रही थी.’ काम की बात करें, तो ऋचा अगली बार ‘फुकरे 3’ में दिखाई देगीं. वे फिल्म में भोली पंजाबन की भूमिका निभाएंगी. दूसरी ओर, वे इस साल अक्टूबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 21:26 IST





