Cinema

Ram Gopal Varma On Liger | ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने किया कमेंट, बोले- ‘विजय देवरकोंडा के कारण हुआ…’ | Navabharat (नवभारत)


‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने किया कमेंट, बोले- ‘विजय देवरकोंडा के कारण हुआ…’

मुंबई: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया था। और तो और नेटिज़न्स ने अनन्या के अभिनय का भी मज़ाक उड़ाया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज से पहले और बाद में ‘लाइगर’ बॉयकॉट ट्रेंड भी हुआ था। जिस कारण दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंचे ही नहीं। इस बीच अब मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ‘लाइगर’ की असफलता पर अपनी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। 

पिंकविला के मुताबिक, फिल्म ‘लाइगर’ सुपरफ्लॉप क्यों रही? इसके पीछे का कारण राम गोपाल वर्मा ने बताते हुए कहा, ‘विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘लाइगर’ के प्रचार के दौरान कुछ विवादित बयान दिए थे। इसका फिल्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। विजय देवरकोंडा की क्रूरता और बोलने के तरीकों के चलते दर्शकों ने फिल्म से दूर बना ली।’ निर्देशक ने आगे बताया कि ‘अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर की फिल्मों को सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘लाइगर’ फिल्म के निर्माता करण जौहर थे। इसलिए फिल्म और विजय देवरकोंडा को को असफलता का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

 

बता दें, ‘लाइगर’ रिलीज से पहले विजय-अनन्या ने कई मेट्रो शहरों का दौरा किया था।  इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अनुमान लगाया गया था कि फिल्म के प्रचार पर खर्च होने के साथ-साथ फिल्म की भव्यता को देखते हुए फिल्म सुपरहिट होगी। लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई तो देखा गया कि फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई।