
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faisal Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फिल्म ‘मेला’ से फैसल को फेम मिला था। इस फिल्म में फैसल अपने भाई आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। सके बाद उन्होंने फिल्म ‘फैक्ट्री’ के निर्देशन में कदम रखा। ‘बिग बॉस हिंदी’ के 16वें सीजन का ऑफर ठुकराने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। अभिनेता ने अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन पर कमेंट्स कर खलबली मचा दी है।
फैसल खान ने हाल ही में ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि ‘सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई है। यह तो वक्त ही बताएगा कि केस दोबारा खुल पाता है या नहीं। जांच अभी भी जारी है। कई बार सच सामने नहीं आता। मैं प्रार्थना करूंगा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे का सच जल्द ही सामने आ जाए।’
यह भी पढ़ें
फिल्म ‘मेला’ से फेम मिलने के बावजूद फैसल पारिवारिक विवाद के चलते बॉलीवुड से दूर रहे है। उन्होंने अपने भाई आमिर खान पर भी कई आरोप लगाए थे।





