अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति, विराट कोहली की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाते रहते हैं. अनुष्का, जो इस समय यूके में हैं. वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग के लिए पहुंची हुई हैं. वह फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी. अनुष्का लंदन में अकेले हैं और पति विराट को मिस कर रही हैं. उन्होंने विराट के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए मिस यू नोट लिखा है.
अनुष्का शर्मा ने अपने मिस यू नोट में लिखा, “दुनिया उज्जवल, रोमांचक, अधिक मज़ेदार लगता है जब इस जैसी खूबसूरत जगहों पर और यहां तक कि एक होटल में बायो-बबल में इस शख्स के रहती हूं. पति को बहुत ज्यादा मिस करने वाली पोस्ट.” तस्वीर में विराट और अनुष्का को कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर का बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत दिख रहा है.
अनुष्का शर्मा ने मिस यू पोस्ट लिखा. (फोटो साभारः Instagram @anushkasharma)
अनुष्का शर्मा के इस मिस यू पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त दिल वाले इमोजी कमेंट कर उनकी फीलिंग्स का सपोर्ट कर रहे हैं. अनुष्का की इस पोस्ट को अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनकी यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है.
विराट कोहली इस समय पंजाब के मोहाली में हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो मंगलवार, 20 सितंबर 2022 को होगा. अनुष्का शर्मा की फिल्म की बात करें तो वह एक भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्मज़ ने सपोर्ट किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anushka sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 08:50 IST




