सलमान का बेहद चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 1 अक्टूबर 2022 से ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शुरू हो जाएगा. कलर्स टीवी पर आने वाले इस टीवी शो की पॉपुलरिटी देशभर में है. ‘बिग बॉस’ के फैन्स सालभर इस शो का इंतजार करते हैं.
साल 2006 में शुरू हुए इस शो को अब भरपूर टीआरपी मिलती है. इस शो के विनर को कैश प्राइज के साथ काफी फेम भी मिलता है. अब इस शो का 16वां सीजन आने वाला है. इससे पहले जानते हैं कि इस शो की शूटिंग कहां होती हैं.
बीबी हाउस को फिल्मसिटी में किया शिफ्ट
बिग बॉस टीवी की दुनिया में एक अनोखा शो है. इस शो की तर्ज पर ही लोग इसे काफी पसंद करते हैं. इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का पहले चुनाव किया जाता है. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को एक घर में रखा जाता है. यहां कंटेस्टेंट को अपने जीवन से पूरी तरह कटकर घर में रहना होता है. पहले इस शो की शूटिंग लोनावला के बीबी हाउस में की जाती थी. लेकिन अब इस शो की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी में ही की जाती है.
घर को तैयार करने में लगता है लंबा वक्त
वहीं घर को करीब 6 महीने के मेहनत के बाद तैयार किया जाता है. इस शो में घर मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इस शो के लिए हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है. शो को डिजाइन करने की जिम्मेदारी विनीता और उनके पति उमंग कुमार को सौंपी जाती है. इस घर को तैयार करने में दोनों की अहम भूमिका रहती है. घर के थीम से लेकर डिजाइनिंग की छोटी-छीटी चीजों को काफी तरजीह दी जाती है. घर को पूरी तरह डिजाइन करने में करीब 6 महीने का वक्त लगता है.
कैमरों से भरा रहता है बिग बॉस का घर
बता दें कि इस घर में पूरी तरह कैमरे लगाए जाते हैं. कैमरों के जरिए कंटेस्टेंट्स पर कड़ी नजर रखी जाती है. घर में करीब 100 एचडी कैमरे इंस्टाल किए जाते हैं. घर को तैयार करने के लिए करीब 500 से 600 लोंगों को दिनरात काम करना पड़ता है. तब कहीं जाकर 6 महीने में घर पूरी तरह तैयार होता है. घर में स्टाफ भी मौजूद रहता है जो कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर कड़ी नजर रखता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Big Boss, Bollywood news, Salman khan
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 21:14 IST





