शबाना आजमी (Shabana Azmi) भले ही आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन उम्र का असर अभी दिखता नहीं हैं. बेहद एक्टिव एक्ट्रेस की जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, उनमें और निखार आता जा रहा है. सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने वाली शबाना 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में पैदा हुईं. मशहूर शायर कैफी आजमी (Kaifi Azmi) और शौकत कैफी की बेटी ने पहली ही फिल्म ‘अंकुर’ में ऐसा शानदार काम किया कि सफलता के झंडे गाड़ दिए. कम लोग जानते होंगे कि शबाना को फिल्मी दुनिया में आने की प्रेरणा जया बच्चन से मिली थी. अपनी बेटी से बेहद प्यार करने वाले कैफी साहब शबाना के एक फैसले को सुनते ही नाराज हो गए थे. चलिए बताते हैं किस्सा.
शबाना आजमी को आज भी डेब्यू फिल्म ‘अंकुर’ के लिए याद किया जाता है, लेकिन श्याम बेनेगल की वह पहली पसंद नहीं थीं. 1974 में आई यथार्थवादी फिल्म ‘अंकुर’ को करने से उस समय की सभी लीड एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था. जब कोई नहीं मिला तो नई नवेली एक्ट्रेस शबाना को लेकर श्याम ने फिल्म बनाई और सफल रही. पहली ही फिल्म से शबाना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था.
5 बार नेशनल पुरस्कार से सम्मानित शबाना आजमी
शबाना आजमी ने ‘अंकुर’ के बाद कई फिल्मों में काम किया. बता दें कि साल 1983 से 1985 तक लगातार तीन साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली एक्ट्रेस बनीं. ‘अर्थ’, ‘कंधार’, ‘पार’ में लगातार फिर 1999 में ‘गॉडमदर’ में एक बार फिर नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया. शबाना आजमी जैसी बेटी की कामयाबी से उनके पिता कैफी आजमी का फख्र से भर उठते थे. लेकिन जब कैफी साहब को पता चला कि उनके शागिर्द जावेद अख्तर से शबाना शादी करना चाहती हैं तो आग बबूला हो गए और सख्ती से इस शादी के लिए मना कर दिया. लेकिन शबाना ने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं निजी जिंदगी में भी बगावती तेवर अपना लिए.
शबाना आजमी ने 5 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है. (फोटो साभार:
azmishabana18/Instagram)
जावेद अख्तर और शबाना की लव स्टोरी
कैफी आजमी जाने माने शायर और लेखक थे. उनके घर कई शागिर्द लेखन का हुनर सीखने आया करते थे, इसी में जावेद अख्तर भी थे. जावेद का कैफी साहब के घर अक्सर आना-जाना था. शाम को कैफी साहब अक्सर महफिल जमाते, इस महफिल में बेटी शबाना और बीवी शौकत भी हिस्सा लिया करतीं. इसी दौरान शबाना को जावेद का अंदाज पसंद आने लगा. वह जावेद के टैलेंट से सिर्फ कैफी ही नहीं शबाना भी मंत्र मुग्ध थीं.
जावेद अख्तर से शादी करने के लिए शबाना आजमी ने पिता से बगावत कर दी थी. (फोटो साभार:
azmishabana18/Instagram)
ये भी पढ़िए-आलिया भट्ट से शबाना आजमी तक, वे बॉलीवुड सेलेब्स जो कार एक्सीडेंट में बचे थे बाल-बाल
कैफी साहब किसी का घर तोड़ने के खिलाफ थे
यही वो समय था जब शबाना और जावेद के बीच इश्क पनपने लगा. एक समय ऐसा आया जब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन शबाना के अम्मी और अब्बा को ये नागवार गुजरा. वजह ये थी कि जावेद पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे. कैफी साहब ने साफ शब्दों में कह दिया कि एक शादीशुदा इंसान के साथ शबाना का रिश्ता हर्गिज नहीं जोड़ेंगे, लेकिन इश्क का जोर ऐसा कि शबाना ने अपने पिता से बगावत कर दी और जावेद ने भी अपनी 7 साल की शादी तोड़ शबाना के साथ 1984 में घर बसा लिया. शबाना और जावेद अख्तर तब से आज तक एक खूबसूरत हमसफर बने हुए हैं. इनके कोई बच्चे नहीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood Birthday, Entertainment Throwback, Javed akhtar, Kaifi Azmi, Shabana Azmi
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 06:00 IST





