‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmastra Part 1: Shiva) की रिलीज़ के बाद से हर कोई पूछ रहा है: देव कौन है? फैंस कयास लगाते हुए शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के नाम ले रहे हैं. इन कयासों में सबसे टॉप पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रहे हैं. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ में इनमें से कौन देव का किरदार निभाएगा. इस बीच करण जौहर ने पुष्टि की है कि एक एक्टर को देव की भूमिका निभाने के लिए साइन कर दिया गया है. करण ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यह खुलासा किया.
करण जौहर (Karan Johar) इस समय दुबई में हैं और उन्होंने फैंस के साथ एक लाइव सेशन को होस्ट किया. लाइव सेशन के दौरान, सिद्धार्थ नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे पूछा कि अयान मुखर्जी के अस्त्रावर्स में देव कौन है? करण ने इसका उत्तर दिया, “आपके पास पहले से ही अंदर की जानकारी है, आपको यह पूछने की आवश्यकता नहीं है कि देव कौन प्ले कर रहा है.”
शाहरुख या रणवीर, ‘ब्रह्मास्त्र’ के वीडियो में आखिर ये कौन है? सोशल मीडिया यूजर हुए कन्फ्यूज
इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसा लगता है कि एक पत्रकार ने गलती से पुष्टि कर दी थी कि रणवीर सिंह में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ (Brahmastra Part 2: Dev) में देव की भूमिका निभा रहे हैं. एक वीडियो में, फिल्म कंपैनियन की अनुपमा चोपड़ा ने खुलासा किया कि अयान ने फिल्म के लिए रणवीर को लिया है. वीडियो में वह कहते हुए नजर आई थीं, “मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म (ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा) की सीख मेकर्स को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ एक किक पार्ट टू बनाने में सक्षम बनाती है.”
‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में रणबीर कपूर की मां के किरदार में दिखेंगी दीपिका? (फोटो साभारः Twitter/Instagram @PathaanJan25//deepikapadukone)
दीपिका ने निभाई रणबीर की मां की भूमिका
फिल्म देखने वाले फैंस को याद होगा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका पादुकोण को अमृता के किरदार में दिखाया गया है, जो एक जल अस्त्र के रूप में थीं. वह शिवा (रणबीर कपूर) की मां की भूमिका निभाती हैं. हालांकि, अयान ने फिल्म में उनकी एक ही झलक दिखाई है, जिससे दीपिका के किरदार का पता चलता है.
‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2ः देव’ के लिए 3 साल का इंतजार
‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने केवल एक सप्ताह के भीतर 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अयान ने हाल ही में न्यूज18 को बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ को रिलीज के लिए फैंस को 3 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brahmastra movie, Karan johar, Ranveer Singh
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 07:46 IST





