हाइलाइट्स
पैपराजी को देख उनकी तरफ भागे जेह.
सैफ-करीना के बेटे जेह का क्युट वीडियो वायरल.
Jehangir Ali Khan VIDEO: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली (Saif Ali Khan) खान के दोनों बच्चे तैमूर (Taimur) और जहांगीर (जेह) (Jeh) सोशल मीडिया पर हमेशा हिट रहते हैं. पहले जिस तरह तैमूर के फोटोज वायरल होते थे. अब उसी तरह जेह के फोटोज भी इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल जाते हैं. हाल ही जेह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पैपराजी की तरफ जा रहा है और नैनी उसे वापस ले जाने की कोशिश कर रही हैं.
सैफ और करीना के बेटे तैमूर अब अपनी फोटोज को लेकर इतने उत्साहित नजर नहीं आते लेकिन फिलहाल जेह ये सब देखकर उत्साहित हो जाते हैं. जेह बांद्रा स्थित अपने घर के अंदर जा रहा था. वहां पैपराजी पहले से ही फोटोज के लिए मौजूद थी. ऐसे में जेह उन्हें देखकर उत्साहित हो गया और उनकी तरफ जाने लगा. इस पर नैनी ने उसका हाथ पकड़ा तो वह हाथ छुड़ाकर भागा और जमीन पर बैठ गया.
इस पर नैनी उसे गोद में उठाकर घर के अंदर ले गई. जेह को देखकर लग रहा था कि वह कैमरा को देखकर उत्सुक हो गया था. वीडियो में जेह व्हाइट टी शर्ट पिंक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. उधर, तैमूर अब कैमरा देखकर भाग जाता है और ज्यादा फोटोज खिंचवाना पसंद नहीं करता है. करीना कपूर की कोशिश रहती है कि तैमूर और जेह दोनों ही ज्यादा लाइम लाइट में ना रहें.
फैंस ने कहा इंटरव्यू देना चाहता है…
जेह का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस को बात करने का मौका मिल गया. कई यूजर्स को जेह का यह अंदाज क्यूट लगा. कुछ यूजर्स का कहना था कि जेह मीडिया फ्रेंडली है और वह इंटरव्यू देना चाहता है. वहीं, कुछ यूजर्स का यह भी कहना था कि वह भी अपनी मम्मी करीना कपूर की तरह ध्यान आकर्षित करना चाहता है.
बता दें कि जिस तरह तैमूर को लेकर पैपराजी के बीच क्रेज रहता था. अब उसी तरह जेह को लेकर भी रहता है. जेह के लेटेस्ट फोटोज के लिए पैपराजी हमेशा कोशिश करती रहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kareena kapoor, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 07:23 IST





