अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों झलक दिखला जा के 10वें सीजन के लिए तैयारी कर रही हैं. झलक दिखला जा के फैमिली एपिसोड में शिल्पा शिंदे का दर्द फूट पड़ा. शिल्पा ने अपने परिवार की दास्तां बयां करते हुए माधुरी को लगे लगाया और रो पड़ीं.
शिल्पा ने अपने परिवार के बीच संघर्ष को लेकर अपना दर्द बयां किया है. शो के फैमिली स्पेशल सप्ताह में अपने करियर की कठिन राह के बारे में सभी को बताया. साथ ही परिवार से सपोर्ट नहीं मिलने का दुख भी साझा किया है.
मां और भाई-बहनों ने नहीं किया समर्थन
शिल्पा ने झलक दिखला जा के एपिसोड में अपने करियर के सफर के बारे में बताया. शिल्पा ने बताया कि अभिनय करने के निर्णय को उनकी मां और भाई-बहनों ने सपोर्ट नहीं किया. शिल्पा ने बताया कि मेरी मां और भाई बहनों ने मुझे पागल तक कहा. शिल्पा ने बताया कि जब उन्होंने बिग बॉस जीता तब भी उनकी मां ने उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया. इस पारिवारिक द्वंद को शेयर करते हुए शिल्पा इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. इसके बाद माधुरी दीक्षित समेत सेट पर मौजूद अन्य लोग उन्हें सांत्वना देने के लिए स्टेज पर आ गए. माधुरी दीक्षित ने शिल्पा को गले से लगा लिया.
अकेलापन फील नहीं करने देना चाहती
शिल्पा शिंदे ने बताया कि मैं सिंपेथी की भूखी नहीं हूं. मैं बस उन लोगों को संबल देना चाहती हूं जो अकेला महसूस करते हैं. मैं बस वह सब शेयर करना चाहती हूं जो मैंने महसूस किया है. शिल्पा ने अपने परिवार के बीच अनबन को सभी से साझा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी फैमिली ने मुझे सपोर्ट नहीं किया. मैंने अकेले ही अपना रास्ता तय किया है. इस दौर में इंसान अकेलापन फील करता है.
करण जौहर ने साझा किए अपने अनुभव
वहीं झलक दिखला जा शो में मौजूद करण जौहर ने भी इस दौरान अपने माता-पिता के साथ बॉन्ड को शेयर किया. करण ने कहा कि मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे ऐसे मात-पिता मिले जिनके साथ मैं अपने करियर को डिस्कस कर सका. करण ने कहा कि कई बार हमें परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की वजह से काफी परेशानी होती है. हमें यह समझना चाहिए कि बुजुर्गों की पूर्वधारणाओं के ऊपर भी यंग लोगों की अपनी समझ और सोच होती है. हमें इसे नकारना नहीं चाहिए. बल्कि उनको समझने का प्रयास करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Shilpa Shinde
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 18:58 IST





