सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और अमरीश पुरी स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) शायद 2001 में उभरी सबसे अधिक गेम बदलने वाली फिल्मों में से एक है. फिल्म का दर्शकों के बीच ऐसा खुमार था कि लोग ट्रक-बस में सवार होकर फिल्म देखने गए थे. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सेट की गई, रोमांटिक, एक्शन ड्रामा थी, जो बूटा सिंह के जीवन पर आधारित थी. एक सिख पूर्व सैनिक की जैनब के साथ दुखद प्रेम कहानी, एक मुस्लिम लड़की जिसे उसने 1947 में भारत के विभाजन के समय सांप्रदायिक दंगों के दौरान बचाया था.
अब मेकर्स बहुत जल्द गदर की एक हाई-ऑक्टेन सीक्वल पेश करने के लिए उत्साहित हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सनी देओल, जो फिल्म का प्रमुख चेहरा थे, का मानना है कि नई जनरेशन के लिए यह फिल्म एक बार फिर रिलीज होनी चाहिए. उनका मानना है कि हर जनरेशन को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. उन्होंने कहा- गदर की विरासत से परिचित होना चाहिए और फिल्म को वर्तमान पीढ़ी के लिए फिर से रिलीज किया जाना चाहिए.
Pinkvilla से बातचीत के दौरान अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर ‘चुप: रिवेंज ऑफ एन आर्टिस्ट’ का प्रमोशन करते हुए, सनी देओल ने कहा- ‘शुरुआत करना एक मुश्किल काम था. मुझे लगता है, उन्हें गदर को फिर से बड़े पर्दे पर लाना चाहिए ताकि आज की पीढ़ी फिल्म देख सके और खुद फैसला कर सके कि आखिर यह उत्साह क्या था.’
इस दौरान सनी देओल ने गदर के सीक्वल पर भी बात की. अभिनेता के अनुसार, लोकप्रिय फिल्मों का सीक्वल बनाना हमेशा ही खतरे भरा होता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह गदर 2 को लेकर आश्वस्त हैं. “हम किसी भी फिल्म का दूसरा पार्ट करते समय चीजों को गड़बड़ कर देते हैं. अगर लेखन अच्छा है, तो हमें सेकेंड पार्ट जरूर करना चाहिए, लेकिन हमें इसे सिर्फ इसके लिए ही नहीं बनाना चाहिए. मैं फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 22:16 IST





