मुंबईः जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें चैलेंजेस पसंद हैं. फिर चाहे ‘गुंजन सक्सेना’ में उनका पायलट का किरदार रहा हो या फिर ‘गुड लक जेरी’ में एक बिहारी लड़की का, हर किरदार में उन्होंने अपने आप को साबित किया है. जाह्नवी कपूर की अक्सर उनकी जनरेशन की अभिनेत्रियों के साथ तुलना होती है, जिनमें उनकी अच्छी दोस्त सारा अली खान का नाम भी शामिल है. सारा, अनन्या पांडे और राधिका मदान जैसी अभिनेत्रियों से तुलना होने पर अब जाह्नवी कपूर ने खुलकर बात की है.
सारा अली खान के साथ जाह्नवी की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं. हाल ही में दोनों करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में भी साथ पहुंची थीं. जहां दोनों की बात से इनकी दोस्ती कितनी गहरी है, साफ जाहिर हुई. ऐसे में जब जाह्नवी से उनकी जनरेशन कि अन्य अभिनेत्रियों से प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही शानदार अंदाज मे इसका जवाब दिया.
इस दौरान जाह्नवी के पास अन्य अभिनेत्रियों के लिए कहने को सिर्फ अच्छी बातें ही थीं. जाह्नवी कहती हैं- ‘मेरी समकालीन, अनन्या पांडे, सारा अली खान, राधिका मदान, तारा सुतारिया, सभी शानदार कलाकार हैं. वे सभी आत्मविश्वासी हैं और जिस तरह से वह खुद आगे बढ़ रही हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. मेरे को-एक्टर्स जैसे राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी… जीवन में मेरा लक्ष्य लगातार सीखना और विकास करना है.’
इन अभिनेत्रियों के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए जाहन्वी कहती हैं- ‘किसने क्या पहना था, किसने बेहतर किया. जैसे विषयों पर चर्चा करना बेवकूफाना है. हम सभी इंसान हैं और सभी में असरुक्षा का भाव होना सामान्य बात है. लेकिन, मुझे लगता है कि हम सभी को अपने व्यक्तित्व पर विश्वास होना चाहिए. हम सभी के मन में एक-दूसरे के लिए बहुत रिस्पेक्ट है.’ जाह्नवी आखिरी बार गुड लक जेरी में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. जाह्नवी एक बार फिर राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Janhvi Kapoor, Sara Ali Khan
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 21:43 IST





