रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) में दिखेंगे . रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा. वह इस फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे.
रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अजय देवगन (Ajay Devgn) भी स्पेशल अपीयरेंस देंगे. पीरियड कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने को तैयार है.
फिल्म के रिलीज से रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सर्कस’ की स्टार कास्ट के साथ एक फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “द किंग्स ऑफ कॉमेडी!!! #सर्कस दिस क्रिसमस”.
फोटो में रणवीर के संग डायरेक्टर रोहित शेट्टी , संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और सिद्धार्थ जाधव नजर आ रहे हैं. बता दें कि यह तस्वीर ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के सेट का है. यह शो अब खत्म होने की कगार पर है ऐसे में रणवीर अपने सभी को-स्टार्स संग इस शो में शामिल होने वाले हैं.
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की यह फोटो. (फोटो साभार – instagram @ranveersingh)
बता दें, इस फोटो को महज आधे घंटे के अंदर ही करीब डेढ़ लाख लाइक्स मिल चुके हैं . फैन्स इस फोटो पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर रणबीर ने फिल्म की रिलीज को लेकर रणवीर सिंह के फैन्स काफी उत्साहित हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘सर्कस’ पिछले साल न्यू इयर पर रिलीज होने वाली थी पर कोरोना के चलते शूटिंग वक्त पर खत्म ना होने के कारण इसकी रिलीज डेट को एक साल आगे बढ़ा दिया गया. यह फिल्म 1982 में आई फिल्म ‘अंगूर’ पर आधारित है जो 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो दूनी चार’ का रीमेक थी.
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप थी रणवीर सिंह की पिछली फिल्म-
रणवीर सिंह को हाल ही में फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था. दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक कॉमेडी- ड्रामा थी. ‘जेंडर इक्वलिटी’ पर आधारित इस फिल्म में बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी थे. वहीं रणवीर के अपोजिट शालिनी पाण्डेय को देखा गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Entertainment news., Jacqueline fernandez, Pooja Hegde, Ranveer Singh, Rohit shetty
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 15:40 IST





