Code Name: Tiranga clash with Doctor G: रिभु दासगुप्ता (Ribhu Dasgupta) की अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ (Code Name: Tiranga) 14 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और फेमस सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) मुख्य रोल में नजर आएंगे. मजेदार बात ये है कि 14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और राकुल प्रीत (Rakul Preet) की मोस्ट अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस एक बार फिर से महा क्लैश मचने वाला है.
फिल्म कोड नेम: तिरंगा के रिलीज डेट के बारे में खुलासा करते हुए परिणीति ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया और फिल्म रिलीज की जानकारी दी. परिणीति नया पोस्टर जारी करते हुए लिखा, ‘राष्ट्र, प्यार, बलिदान. इस फिल्म के लिए मेरे पसंदीदा पंजाबी मुंडे के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म एक स्पाई के जीवन पर आधारित है.
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म एक जासूस के जीवन पर आधारित है जो अपने देश की रक्षा के लिए एक मिशन पर है और इस मिशन के दौरान उसे कई सारे बलिदान देने पड़ते है. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाती हैं जो अपने मिशन को अंजाम देने के लिए कई देशों की लंबी यात्रा करते दिखाई देती हैं. इनके अलावा फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे कई मशहूर एक्टर्स सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे.
दूसरी बार आएंगे साथ –
बता दें, परिणीति चोपड़ा के साथ रिभु दासगुप्ता की यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘द गर्ल ऑन ट्रेन’ में साथ काम कर चुके हैं. गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत की गई फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और विवेक बी अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है.
एक मेडिकल कॉमेडी फिल्म है ‘डॉक्टर जी’.
दूसरी तरफ इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगी अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित और आयुष्मान खुराना और राकुल प्रीत स्टारर फिल्म ‘डॉक्टर जी’ भी 14 अक्टूबर को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. मेडिकल कॉमेडी बेस्ड इस फिल्म में आयुष्मान और रकुल के अलावा शेफाली शाह और शीबा चड्डा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे.
बतादें कि ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है. इस फिल्म से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस कौन सी फिल्म हिट होती औऱ कौन सी फ्लॉप.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ayushmann Khurrana, Entertainment news., Parineeti chopra, Rakul preet singh
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 15:09 IST





