कश्मीर और बॉलीवुड का पुराना रिश्ता रहा है. पहले कई बॉलीवुड फिल्में कश्मीर की वादियो में शूट होती थी. वहां को लोग भी बड़े चाव से फिल्में देखते थे, लेकिन आतंकवाद के चलते धीरे-धीरे ये सब खत्म होता चला गया और अतीत की बात बन गई. लेकिन अब स्थानीय बिजनेसमैन और व्यापारी राज्य में फिल्म संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए कदम उठा रहे हैं. आज यानी मंगलवार श्रीनगर में पहला मल्टीप्लेक्स खुलेगा और इस मल्टीप्लेक्स में आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा दिखाई देगी.
कई सालों के बाद यह पहली बार होगा जब लोग सिनेमाघर में जाकर बड़े पर्दे पर फिल्म देखेंगे. पिछले तीन दशकों में, कई लोगों ने सिनेमा हॉल को नया रूप देने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें या तो उग्रवादियों की धमकियों या जनता की ओर से रुचि की कमी के कारण उन्हें बंद करने के लिए मजबूर किया गया है।
इस मल्टीप्लेक्स के मालिक विजय धर ने न्यूज 18 को कहा- “एक परिवार की एक साथ फिल्म देखने की संस्कृति खो गई है. हम कश्मीर में युवाओं और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए एक आरामदायक जगह देने की कोशिश कर रहे हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aamir khan, Laal Singh Chaddha
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 10:03 IST





