बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ देखने के बाद फिल्म की तारीफ की. इटली में इन दिनों छुट्टियां मना रही अनन्या ने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है.
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आलिया-रणबीर लीड में देखे गए और इनके अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने भी शानदार एक्टिंग की है. इन सभी के अलावा शाहरुख खान ने भी कैमियो किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की चर्चा इन दिनों जोरों पर है.
अब बात करते हैं अनन्या पांडे के लेटेस्ट पोस्ट की, तो अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के एक पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या एक्सपीरियंस है..पूरी तरह से इस दुनिया और इसमें हर किसी से प्यार हो गया है. मैं शर्मिंदा महसूस कर रही हूं कि मैंने इसे देखी. अगर आपने इसे नहीं देखा है तो इसे सिनेमाघरों में देखना होगा, इसे दोबारा देखो .इसके अलावा जो भी फैंस इसके थ्योरी को लेकर चर्चा करने चाहते हैं वो मुझे मैसेज करें.’
(फोटो साभार Instagram @ananyapanday)
अनन्या की आने वाली फिल्म
काम की बात करें तो, अनन्या को आखिरी बार साउथ की फिल्म लाइगर में देखा गया था. इस फिल्म में वह साउथ सेंसेशन विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं. इन दोनों के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, विशु रेड्डी, अली, मकरंद देशपांडे, रोनित रॉय और गेटअप श्रीनू को भी देखा गया था.
अब इस फिल्म के बाद अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ में में दिखाई देंगी. इसके अलावा अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी. यह पहली बार होगा कि अनन्या आयुष्मान संग किसी फिल्म देखी जाएंगी. ‘ड्रीम गर्ल 2’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Ananya Panday, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 16:10 IST





