Doctor G Trailer Out: आयुष्मान खुराना अक्सर अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों के मुद्दे बिल्कुल अलग और टारगेटेड होते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए इसे बार-बार साबित भी किया है. चाहे वो विक्की डोनर हो या बाला, या फिर चंडीगढ़ करे आशिकी. अब फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के जरिए एक अहम मुद्दे को उठाते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है. इसमें मेल मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो ऑर्थो में जाना चाहता है लेकिन उसे गाइनेकोलॉजी यानी स्त्री रोग विभाग में दाखिला मिलता है.
‘डॉक्टर जी’ के ट्रेलर की शुरुआत एक फनी घटना से होती है. डॉ उदय एक महिला का ट्रीटमेंट करने जाते हैं, तभी महिला चिल्ला पड़ती है. महिला की आवाज सुनकर उसका पति आता है और उदय को मारने लगता है. उदय की मां (शीबा चड्ढा) और उदय का एक सीन आता है, जहां उदय गायनेक लेने मना करता है. वह बैचमेट से भी गायनेक की जगह ऑर्थो लेने की फीलिंग को शेयर करता है.
(फोटो साभारः Youtube Videograb)
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) फिल्म में डॉ. उदय गुप्ता का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं. उदय को जहां शुरुआत में उन्हें ऑर्थो और गायनेक को लेकर कन्फ्यूजन रहता है. फिर उसे गाइनेक में ही दाखिला मिलता है. गाइनेक की क्लास में सभी लड़कियों के बीच वह अकेला मेल स्टूडेंट होता है, जो असहज महसूस करता है.
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-
शीबा चड्ढा का दमदार किरदार
उदय को लगता है कि वह मेल गायनेक के महिलाएं सहज नहीं होती हैं. हालांकि, शेफाली शाह (Shefali Shah) का किरदार डॉ. नंदिनी उन्हें इस धारणा से बाहर निकलने के लिए कहती है. और बतौर डॉक्टर उसे अपनी जिम्मेदारी को समझने की नसीहत देती हैं. इसके बाद वह फीमेल बॉडी को समझन को कोशिश करता है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और शीबा चड्ढा भी हैं.
‘डाक्टर जी’ रिलीज डेट
‘डाक्टर जी’ 14 अक्टूबर को सिनेमघरों में रिलीज होगी. फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी सौरभी भारत और विशाल वॉगर ने लिखी है. इसके डायलॉग सुमित सक्सेना ने लिखे हैं. फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है. विनीत जैन इसे प्रोड्यूस किया है और अमृता पांडे इसकी को-प्रोड्यूसर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ayushmann Khurrana, Rakul preet singh, Shefali Shah
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 12:10 IST





