विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. जब से दोनों अभिनेता शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से वे एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते. उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिससे उनके सभी प्रशंसक भी खुश हो जाते हैं. एक-दूसरे के लिए अपना प्यार करने वाले कैटरीना और विक्की ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी. इस बीच, कैटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ अपनी एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है.
कैटरीना कैफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच का एक रोमांटिक पल साझा किया है. कैटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा जा सकता है. कैटरीना ने मुंबई के अपने नए-नवेले घर की बालकनी से ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है.
फोटो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने साथ में एक दिल का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया है. यह तस्वीर विक्की-कैट के बीच गहरे प्यार को दिखाती है और वे एक-दूसरे की कंपनी में बिताए गए हर पल का कितना आनंद ले रहे हैं, इस बात की भी गवाह है. कैटरीना की शेयर की यह फोटो उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है. कई ने अभिनेत्री के पोस्ट पर प्यार बरसाया है.
विक्की और कैटरीना अपनी शादी के बाद जुहू में अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं. इस नए घर में शिफ्ट होने के साथ ही दोनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पड़ोसी बन गए हैं. विक्की-कैटरीना की शादी के बाद अनुष्का ने कपल को शादी की बधाई देते हुए पड़ोसी के तौर पर उनका स्वागत किया.
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में यह तस्वीर शेयर की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @katrinakaif)
उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया थी, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई! आप लोगों को जीवन भर साथ रहने, प्यार और समझ की कामना. इस बात की खुशी है कि अब आप अपने नए घर में शिफ्ट होंगे और हमें कंस्ट्रक्शन के काम से आने वाली आवाजें सुनाई देना बंद होंगी.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 21:07 IST




