महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का एक भरा-पूरा परिवार है, दो शादियों से 4 बच्चे हैं. महेश की पहली शादी लॉरेन ब्राइट उर्फ किरण भट्ट से दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं जबकि दूसरी पत्नी सोनी राजदान (Soni Razdan) से दो बेटियां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट हैं. महेश भट्ट समाज और रिश्तों को लेकर एक अलग ही सोच रखते हैं, और खुलकर अपने दिल की बात शेयर करते हैं. सेंसिटिव और बोल्ड फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर ने एक बार कहा था कि फैमिली उतनी सपोर्टिव नहीं होती जितनी समझी जाती है.
दरअसल, महेश भट्ट साल 1998 में सिमी ग्रेवाल के फेमस चैट शो Rendezvous पर पहुंचे हुए थे. शो के दौरान फैमिली पर बात करते हुए महेश ने कहा था कि फैमिली के लिए महान बनने के लिए बड़ी पीड़ा से गुजरना होता है. फिल्ममेकर ने अपनी बात को साफ करते हुए बताया था कि ‘जैसे अगर मैं अपने भाई की जरूरत या चाहत पूरा नहीं कर पाता तो वह मुझसे दूरी बना लेगा और मुझे बुरा भाई बताएगा. अगर मैं अपने अपनी फैमिली के लिए भोजन का इंतजाम नहीं करता तो वह कहते हैं कि मैं एक अच्छा फैमिली मेंबर नहीं हूं’.
महेश भट्ट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ. (फोटो साभार: poojab1972/Instagram)
महेश भट्ट किसी पर भरोसा नहीं करते
महेश भट्ट से जब सिमी ग्रेवाल ने ये पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि कल को अगर उनके पास पैसे नहीं रहे तो फैमिली को उनकी परवाह नहीं रहेगी. इस पर महेश ने कहा ‘मुझे ऐसा नहीं लगता’ साथ ही ये भी कहा कि वह किसी पर भरोसा नहीं कर सकते. इसके साथ ही महेश ने परिवार, रिश्ते और समाज को लेकर सिमी की तमाम सवालों पर खुलकर अपनी राय जाहिर की थी.
महेश भट्ट की पहली पत्नी से पूजा भट्ट और राहुल भट्ट बच्चे हैं.(फोटो साभार: poojab1972/Instagram)
ये भी पढ़िए-Mahesh Bhatt B’day: स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश भट्ट, कंट्रोवर्सी, ड्रामा, सस्पेंस से भरपूर है जिंदगी!
महेश भट्ट की रिश्तों को लेकर राय
महेश ने कहा था कि ‘सभी रिश्ते कुछ न कुछ पूर्ति के लिए होते हैं. जब लोग एक साथ किसी रिश्ते में बंधते हैं और जब वे बदल जाते हैं तो रिश्ते मर जाते हैं, खत्म हो जाते हैं. जब परिवार का मुखिया मर जाता है तो उसकी लाश जलने से पहले ही लोग पैसे के लिए कुत्ते-बिल्लियों की तरह आपस में लड़ते हैं…जब मैं मर जाऊंगा तो मुझे पता है कि मेरी फैमिली कहेगी कि ‘ओह माय डियर पापा, ओह माय डियर हस्बैंड..हम उन्हें मिस करते हैं लेकिन उन्हें खुशी होगी कि मैंने उनके लिए एक सोने की खान छोड़ी है’.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Mahesh bhatt, Pooja bhatt, Soni razdan
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 11:10 IST





