हाइलाइट्स
सिंगर निक जोनास आज यानी 16 सितम्बर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
प्राइवेट जेट में निकले घूमने, वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर किया वीडियो.
Singer Nick Jonas Birthday. सिंगर निक जोनास आज यानी 16 सितम्बर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हमेशा मस्ती में रहने वाले निक अपने बर्थडे को लेकर एक्साइटेड हैं. बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वे अपने प्राइवेट जेट में वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी के साथ उड़ान भर चुके हैं. इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ’ हेयर वी गो…30’.
निक जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक प्राइवेट जेट खड़ा नजर आ रहा है. वे उसकी तरफ बढ़ते हैं और जेट के अंदर का नजारा दिखाते हैं. जहां प्रियंका चोपड़ा फोन पर बात करती नजर आ रही हैं. वहीं, निक के बर्थडे को लेकर जेट में एक छोटा सा डेकोरेशन भी किया हुआ दिख रहा है. इसे देखते हुए निक सप्राइज में एक फनी एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं.
पर्सनल लाइफ के लिए टाइम…
प्रियंका और निक अपने खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अक्सर कहीं ना कहीं चले जाते हैं. दोनों हालांकि बिजी रहते हैं लेकिन खास दिनों पर वे एक दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं. यही कारण है कि निक के बर्थडे को लेकर भी खास प्लानिंग की गई है और दोनों अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए निकल पड़े हैं. बता दें कि काफी दिनों तक डेट करने के बाद प्रियंका और निक ने जोधपुर में 2018 में शादी की थी. इसी साल जनवरी में उनके घर एक बेटी भी आई है.
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. बेटी के साथ कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी ’ससुराल गेंदा फूल’ पर डांस करती हुई नजर आई रही थी. जिसके साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया कि हमारी शनिवार की सुबह कुछ ऐसी होती है.
फिलहाल निक और प्रियंका के सोशल अकाउंट से फैंस को बर्थडे के और फोटोज आने का इंतजार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 07:26 IST





