Bade Achhe Lagte Hain 2 Tv Serial: दिशा परमार (Disha Parmar), नकुल मेहता (Nakul Mehta) का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ (Bade Achhe Lagte Hain 2) सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ड्रामा सीरीज में से एक है. टेलीविजन की दुनिया में सबसे लोकप्रिय शोज में से यह एक है. शो के दर्शक अक्सर इसके ट्वीस्ट और टर्न से जहां शॉक्ड होते हैं वहीं इस को बेहद चाव के साथ देखते हैं. शो के प्रीमियर के बाद से इसकी कहानी में काफी बदलाव आया है, हाल ही में एक लीप लेते हुए शो की कहानी और भी मजेदार बन गई है.
शो में पांच साल के गैप में बहुत कुछ हुआ है. शो में 5 साल के लीप के साथ मेकर्स ने पुराने किरदारों ने बाहर कर नए किरदारों की एंट्री कराई है. क्रुशाग घुगे (Krushag Ghuge) उन लोगों में से एक हैं जो शो में आए हैं. इस शो में क्रुशाग ने सारा और वरुण के बेटे ईशान के रूप में एंट्री की है. अब शो में एंट्री करके के बाद एक्टर ने अपने किरदार और शो के कास्ट से लेकर अपनी पढ़ाई को लेकर बातें की.
किरदार को लेकर की बातें
‘टेलीचक्कर’ से बात करते हुए क्रुशाग ने कहा, मैं इस किरदार (ईशान) को निभाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित था क्योंकि यह किरदार इतना महत्वपूर्ण है और इसमें व्यक्त करने या प्रदर्शन करने के लिए अलग-अलग भावनाएं हैं. इसके अलावा, मैं केवल इसलिए बहुत खुश था क्योंकि मेरी मां भी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की फैंन हैं. इसलिए, जब मैंने अपनी मां को फोन किया और उनसे कहा कि मैं एक नया प्रोजेक्ट ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ कर रहा हूं, तो वह बहुत खुश थीं क्योंकि मैं उनके पसंदीदा सीरियल का हिस्सा बन चुका था. ऐसे में मुझे मां के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक मौका मिल गया.
12वीं कक्षा में है एक्टर
आगे बातचीत में क्रुशाग से जब सवाल किया गया कि आप शो के साथ अपनी पढ़ाई कैसे मैनेज करते हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मैं अभी भी पढ़ाई कर रहा हूं. मैं 12वीं कक्षा में हूं.लेकिन एक सच बता दूं कि मैं शुरू से ही कोई पढ़ाकू बच्चा नहीं रहा हूं. इसलिए, मैं एक्जाम से एक या दो महीने पहले ही पढ़ाई करता हूं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर प्लान के बारे में बताया और कहा कि वह अपना फ्यूचर एक्टिंग की ही दुनिया में बनाना चाहते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Disha parmar, Television
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 12:10 IST





