करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को सभी बहुत प्यार करते हैं. बेबो के नाम से मशहूर एक्ट्रेस को फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ से उनके 42वें जन्मदिन पर आधी रात से ही जन्मदिन की बधाई मिलने लगी. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जहां गर्लगैंग के साथ पाउट वाली सेल्फी शेयर कर बधाई दी तो वहीं नीतू कपूर (Neetu Singh) ने करीना के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर कर तारीफ के पुल बांध दिए. करीना की ननद सबा पटौदी ने भी अपनी भाभी की तमाम थ्रोबैक की कोलॉज शेयर कर जन्मदिन को खास बना दिया.
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली में कैंडल्स के बीच केक काटती करीना कपूर की एक तस्वीर शेयर कर लिखा ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग बेबो, यहां लाइफटाइम मेमोरीज की एक और कैंडल है’.
(फोटो साभार: malaikaaroraofficial/Instagram)
मलाइका ने दूसरी तस्वीर में एक सेल्फी शेयर की है जिसमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा पाउट बनाते नजर आ रही हैं.
(फोटो साभार: malaikaaroraofficial/Instagram)
चाची ने करीना कपूर की तारीफ की
बता दें कि करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में बहुत मशहूर है. ये तीनों अक्सर हैंगआउट करते नजर आती हैं. वहीं करीना की चाची और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है जिसे खुद करीना लेते हुए नजर आ रही हैं. बेहद क्यूट सेल्फी को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर नीतू सिंह ने लिखा ‘अंदर और बाहर से खूबसूरत करीना कपूर का जन्मदिन की बधाई’.
(फोटो साभार: neetu54/Instagaram)
सबा पटौदी और करीना कपूर की बॉन्डिंग
वहीं सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने भी करीना और सैफ की शादी से लेकर कई मौके पर ली गई तस्वीरों को शेयर कर अपनी भाभी को जन्मदिन की बधाई दी है.
(फोटो साभार: sabapataudi/Instagram)
ये भी पढ़िए-जब करीना कपूर खान के शो में पहुंचीं सास शर्मिला टैगोर, जमकर की अपनी ‘बहू’ की तारीफ…
सबा पटौदी यूं भी अक्सर अपनी फैमिली की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. करीना कपूर सिर्फ फिल्मों में ही शानदार अदायगी नहीं करतीं बल्कि रिश्ते निभाने में भी माहिर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood Birthday, Kareena kapoor, Kareena Kapoor Khan, Malaika arora, Neetu Singh, Saba pataudi
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 13:48 IST





