Cinema

पूजा भट्ट का दिलचस्प खुलासा, बताया विद्या बालन ने की थी ‘बॉम्बे बेगम्स’ में उनके KISS सीन्स की तारीफ


पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) जल्द ही अपकमिंग फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल में एक इंटरव्यू में अपनी पिछली परफॉर्मेंस के लिए मिली तारीफों के बारे में बताया. पूजा ने कहा कि उनका शो बॉम्बे बेगम देखने के बाद, विद्या बालन ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि उन्होंने स्क्रीन पर बहुत अच्छी तरह से किस किया था.

पूजा को विद्या ने बताया था कि किसिंग सीन करना आसान नहीं है, फिर भी उन्होंने अच्छा किया था और उनके सीन ‘अजीब’ नहीं थे. साल 2021 में पूजा ने दो दशक बाद नेटफ्लिक्स के शो बॉम्बे बेगम्स से एक्टिंग में वापसी की थी. उन्होंने शो में एक बैंक की सीईओ रानी ईरानी की भूमिका निभाई है.

विद्या बालन की तारीफ से खुश हो गई थीं पूजा भट्ट

पूजा ने ‘न्यूज 18’ से हुइ विशेष बातचीत में बताया, ‘विद्या ने मुझे फोन किया और बताया कि मैंने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने मुझसे यह भी कहा, ‘मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर जानती हूं कि किसिंग सीन करना आसान नहीं है, लेकिन तुमने बहुत अच्छा किस किया, यार!’ एक फीमेल एक्टर की बात सुनकर बहुत अच्छा लगा. जब लोग हमें देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि हमारी लाइफ स्टाइल वाकई में ग्लैमरस है और किसी भी तरह के सीन को ऑनस्क्रीन करना आकर्षक है, लेकिन शूट करना सबसे अजीब बात है! चुनौती यह है कि इसे सहने योग्य बनाया जाए.’

लता मंगेशकर ने की थी पूजा भट्ट की तारीफ

पूजा ने इसी इंटरव्यू में बताया कि दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने उनके बारे में एक बार क्या कहा था. पूजा ने कहा, ‘एक इंटरव्यू के दौरान लता जी से पूछा गया कि वे फिलहाल किसके काम को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे पूजा भट्ट पसंद हैं, क्योंकि उनकी आंखों में बहुत दर्द है.’

23 सितंबर को रिलीज होगी ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’

पूजा ने साल 1989 में ‘डैडी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. उनकी अगली फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ को आर बाल्की ने निर्देशित किया है. इसमें सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी भी हैं. यह 23 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.

Tags: Pooja bhatt, Vidya balan