राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) ने धाकड़ कॉमेडी कर लोगों का बरसों तक मनोरंजन किया. राजू ने टीवी पर कॉमेडी शोज और स्टैंड अप कॉमेडी में जबरदस्त शोहरत हासिल की और खुद उनके दिए हुए किरदार गजोधर भैया तो ऐसा पॉपुलर हुआ कि लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे. शुरुआती दौर में राजू ने अपनी पहचान बनाने के लिए मुंबई में काफी संघर्ष किया लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई. साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ (Tezaab) से हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया. अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता का फायदा राजू को भी हुआ. पहली ही फिल्म से उन्हें दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया. राजू के निधन पर अनिल कपूर ने भी फिल्मी दिनों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
‘तेजाब’ फिल्म में राजू श्रीवास्तव की भूमिका छोटी ही थी लेकिन राजू ने अपने अनोखे स्टाइल से इसे यादगार बना दिया. इसी फिल्म की वजह से राजू को अगली फिल्म का ऑफर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में मिल गया. राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में भी राजू ने शानदार एक्टिंग किया.
अनिल कपूर के साथ राजू श्रीवास्तव ने की थी पहली फिल्म
राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनते ही जहां फैंस दुखी हैं वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी शोकाकुल है. राजू के निधन पर देश के नेता-अभिनेता सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अनिल कपूर ने भी फिल्म ‘तेजाब’ की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में ‘ओम शांति’ लिख श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
(फोटो साभार: anilskapoor/Instagram)
राजू श्रीवास्तव की फिल्में
राजू श्रीवास्तव ने 1988 से लेकर 2017 तक करीब 17 फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें कॉमेडी की दुनिया एक्टिंग से अधिक रास आती थी. ‘तेजाब’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘बजीगर’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘बिग ब्रदर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘कैदी’, ‘हसीनों का मेला’ जैसी फिल्मों में काम किया.
ये भी पढि़ए-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव मायानगरी में चलाया था ऑटो रिक्शा, फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं है किस्सा
लोग दुनिया से चले जाते हैं, फिर उनसे जुड़ी तमाम किस्से-कहानियां सुनाई जाती हैं. राजू भी अब हमारे बीच नहीं हैं तो उनकी लाइफ से जुड़ी बातें नम आंखों से याद की जा रही है. हालांकि उन्हें याद करते ही बरबस चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anil kapoor, Raju Srivastav
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 13:11 IST





