
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। तब से लेकर अब तक यह दोनों लगातार अपने बच्चे को लेकर चर्चा में बने हुए है। बच्चे के जन्म के एक महीने बाद कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही दोनों ने मिलकर अपने बच्चे की झलक भी दिखाई है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस पोस्ट में अपने बच्चे के नाम की घोषणा की है।कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘वायु’ रखा गया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट फैमिली फोटो शेयर की है। शेयर तस्वीरें में आप देख सकते है कि तीनों येलो कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दे रहे है।
इसके साथ ही अभिनेत्री ने ‘वायु’ का मतलब भी बताया है। सोनम ने लिखा- ‘वायु हिंदू शास्त्रों में पांच तत्वों में से एक है। हनुमान भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वायु के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं।’ इन्हीं अर्थों के साथ अदाकारा ने अपने बेटे का नाम वायु घोषित किया है। सोनम द्वारा शेयर किए गए पोस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को एक क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे के नामकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। आखिरकार इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सोनम ने खुद एक फोटो शेयर कर बच्चे के नाम का ऐलान किया है। इस पोस्ट पर फैन्स की ओर से शुभकामनाओं की भी बरसात हो रही है।





