अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली की जोड़ी देश और दुनिया में खूब पसंद की जाती हैं. दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट हमेशा सपोर्ट करते हैं. सोशल मीडिया पर इसकी झलक देखने मिलती हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार, सपोर्ट और फीलिंग्स को सार्वजनिक तौर पर दिखाते हैं. विराट अक्सर पत्नी अनुष्का को अपनी सबसे बड़ी चीयरलीड मानते हैं. अनुष्का इन दिनों अपनी अपकमिंगफिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और विराट उनकी मेहनत को देखकर काफी इम्प्रेस हैं.
‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है. इसका टीजर भी लॉन्च हो चुका है. फैंस के बीच इसे लेकर बज बना हुआ है. इस बीच विराट कोहली ने ‘एफटीबी ऑन द रोड’ के लेटेस्ट एपिसोड में पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए अपनी फीलिंग्स को बयां किया है. उन्होंने कहा कि किरदार के लिए अनुष्का की यह मेहनत देखकर उनके प्रति सम्मान बढ़ गया है.
Chakda Xpress: झूलन गोस्वामी के किरदार से न्याय करने की अनुष्का शर्मा कर रहीं कोशिश
विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, “मेरे लिए, एक फिल्म का मतलब उसे 3 घंटे देखने तक सीमित था. फिर मैंने अनुष्का को फिल्म के लिए ट्रेनिंग करते देखा और मुझे लगा कि यह एक बॉस की तरह सम्मान के लायक है. वह इस प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण मान रही हैं. यह पहली बार है जब वह ऐसा काम कर रही हैं और वह भी गेंदबाजी सीखकर.”
विराट कोहली को मिस कर रही हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ हफ्तों से यूके में हैं. अनुष्का लंदन में अकेले हैं और पति विराट को मिस कर रही हैं. हाल में उन्होंने पति विराट के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए मिस यू नोट लिखा है. उन्होंने लिखा, “दुनिया उज्जवल, रोमांचक, अधिक मज़ेदार लगता है जब इस जैसी खूबसूरत जगहों पर और यहां तक कि एक होटल में बायो-बबल में इस शख्स के रहती हूं. पति को बहुत ज्यादा मिस करने वाली पोस्ट.”
अनुष्का लंदन में कर रही हैं शूटिंग
अनुष्का शर्मा यूके में ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग कर रही हैं. इस हाल में उन्होंने अपने पैरेंट्स के साथ वाली तस्वीर शेयर की थी. अनुष्का को अपनी बेटी वामिका केस साथ टहलते हुए भी देखा गया था. जबकि विराट भारत में हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anushka sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 09:44 IST




