अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को सफल फिल्म बताई जा रही है, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रियल कलेक्शन और प्रॉफिट को लेकर तस्वीर कुछ साफ नहीं है. भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म को लेकर जहां ब्लॉकबस्टर होने का दावा किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग इसे सिरे से नकार रहे हैं. कुछ लोगों का अंदाजा है कि फिल्म का बजट 400 करोड़ नहीं बल्कि 650 करोड़ है. ऐसे में अटकल लगाई जा रही है कि फिल्म के वीएफएक्स के बढ़ते बिल की वजह से शायद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी फीस छोड़ दी है. इसका जवाब अब अयान मुखर्जी ने दिया है.
फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा से बात करते हुए अयान मुखर्जी ने इस बारे में कुछ साफ साफ नहीं बताया. कोमल ने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर फीस के बारे सवाल रणबीर कपूर से पूछा था लेकिन अयान ने जवाब दिया. अयान ने कहा कि ‘सच्चाई ये है कि फिल्म बहुत सारे पर्सनल सैक्रिफाइस की वजह से बन पाई. ये सच है कि एक स्टार होने के नाते रणबीर जितना पैसा कमाएंगे, ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं लिया. ये बहुत, बहुत बड़ी बात है, क्योंकि ये फिल्म बनाना संभव नहीं हो पाता’.
आलिया ने जब फिल्म शुरू की थी तब स्टार नहीं थीं
वहीं आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘वह जब इस फिल्म का हिस्सा बनीं, तो साल 2014 था, उस समय उनकी कुछ ही फिल्में रिलीज हुई थी, तब वह उतनी बड़ी स्टार नहीं थीं, जितनी अब हैं. इस फिल्म में आलिया के लिए जो राशि तय की गई थी वह बहुत अधिक नहीं थी. लेकिन वह छोटी राशि भी फिल्म पूरी करने के भेंट चढ़ गई’.
ये भी पढ़िए-अयान मुखर्जी ने किया रिएक्ट- ‘किसने कहा ‘दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र’ में थीं और अगले पार्ट में रहेंगी’
‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई की रफ्तार धीमी हुई
वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म रिलीज होने के बाद शानदार कलेक्शन करने में कामयाब हुई थी लेकिन अब रफ्तार धीमी नजर आ रही है. गुरुवार को करीब 3.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई. रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 230 करोड़ रुपए हो पाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 11:20 IST





