अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों नी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म की भी काफी चर्चा है. क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बन रही इस फिल्म का दर्शक भी इंतजार कर रहे हैं.
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग की झलक भी फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. अनुष्का शर्मा ने फिल्म के सेट की तस्वीरें बिहाइंड द सीन शेयर की हैं.
बाहर धूप में दिखी अनुष्का
अनुष्का ने इस फिल्म के सेट की फोटो शेयर की हैं. फोटो में अनुष्का ने ब्राउन कलर की हुडी पहनी हुई है. साथ ही काला चश्मा लगाकर वैनिटी वैन के बाहर धूप में खड़ी दिख रही हैं. इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक बार फिर से नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा ‘एक भी फोटो मुझे पसंद नहीं आई, तो मैंने सोचा हमेशा अच्छी फोटो ही क्यों डालना है, ये किसने कहा? तो ये मेरी ओके ओके टाइप फोटोज हैं जिन्हें मैं शेयर कर रही हूं. चलो ओके बाय’.
अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल
अनुष्का शर्मा की फोटोज को लोगों ने जमकर पसंद किया है. साथ ही फैन्स ने भी अनुष्का की फोटो पर कमेंट किए हैं. साथ ही अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है. अर्जुन कपूर ने कहा कि ‘हुडी तो अच्छी लेकिन फोटोज तो खराब है मैं सहमत हूं’. अर्जुन कपूर के साथ कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किया है. रणबीर सिंह ने भी अनुष्का की फोटो पर कमेंट किया है.
अनुष्का 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं. (फोटो साभार- instagram@ anushkasharma)
इंग्लैंड में फिल्म की शूटिंग कर रही अनुष्का शर्मा
बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में अपनी फिल्म चकदे एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं. अनुष्का ने इसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस फिल्म को प्रोषित रॉय डायरेक्टर कर रहे हैं. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. अनुष्का 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं. साल 2018 में फिल्म जीरो में अनुष्का शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आईं थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anushka sharma, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 20:05 IST





