तनुजा (Tanuja) ने अपने जीवन ने 79 बसंत पूरे कर लिए हैं. तनुजा ही नहीं बल्कि उनकी मां शोभना समर्थ भी अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्री थीं जबकि पिता कुमारसेन फिल्म डायरेक्टर. अब तनुजा की बेटियां काजोल (Kajol) और तनीषा भी अपनी मां की तरह ही एक्ट्रेस हैं. काजोल तो बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार हैं जबकि तनीषा अपनी खास जगह नहीं बना पाई हैं. पीढ़ी दर पीढ़ी अभिनय की विरासत आगे बढ़ती जा रही हैं. काजोल ने अपनी मां के फिल्मी सफर को लेकर एक बेहद खूबसूरत सा वीडियो बनाकर दिल छू लेने वाले शब्दों में तनुजा को जन्मदिन की बधाई दी है.
बता दें कि तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार साल 1950 में अपनी मां के होम प्रोडक्शन ‘हमारी बेटी’ से की थी. काजोल ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसकी शुरुआत इसी फिल्म से की है. कई फिल्मों के क्लिप लेकर बनाए गए इस वीडियो में तनुजा की यादगार फिल्म ‘ज्वैल थीफ’ का गाना ‘रात अकेली है, बुझ गए दिए, आके मेरे पास, कानों में मेरे कहिए’ बैकग्राउंड में बज रहा है. इस गाने को आशा भोसले ने गाया था और संगीत सचिन देव बर्मन ने दिया था.
तनुजा ने फिल्मी जीवन के 70 साल पूरे
तनुजा के जन्मदिन पर काजोल ने ना सिर्फ खूबसूरत वीडियो बनाया है बल्कि बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. काजोल में लिखा ‘उन्होंने फिल्मों में 70 साल और मेरी मां के रुप में 48 साल पूरे कर लिए..इस पूरी जर्नी के दौरान मैंने सिर्फ प्यार और सुरक्षित ही खुद को महसूस किया है…इतने सारे ट्रायल और अभी भी वह सारी चीजें डिस्कस करती हैं जो हमारे जीवन को जीने के लायक बनाता है’.
काजोल ने कहा मैं आपकी कमांडर और आप मेरी कैप्टन रहेंगी मां
काजोल ने आगे लिखा ‘मौत से लेकर करुणा, दान ,गुस्सा, कड़वाहट, प्रेम और क्षमा तक. जैसे वह कहती हैं ‘अगर मैं आपको ये बातें बताती पहूंगी तो एक दिन जड़ तक पहुंच जाएंगे और जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तब काम आएंगे…और मैं आपका रोज शुक्रिया अदा करती हूं कि आपने मुझे एक जिम्मेदार इंसान बनाया. आपने हमे भागना नहीं बल्कि चट्टान की तरह अडिग रहना और बेखौफ होकर उड़ना सिखाया. मैं हमेशा आपकी पहली लेफ्टिनेंट और और आपकी सेनाओं की कमांडर रहूंगी और आप हमेशा मेरी कैप्टन और मेरी क्वीन…ढेर सारा प्यार मॉम’.
ये भी पढ़िए-Happy Birthday Tanuja: 70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं तनुजा, हंसने पर निर्देशक से खा चुकी हैं थप्पड़
बता दें कि तनुजा ने परंपरागत अभिनय के तरीके में बदलाव लाते हुए अपने बिंदास अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood Birthday, Kajol
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 13:49 IST





