
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। आने वाले समय में अदाकारा कई बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच दोनों अभिनेत्रियों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी। इनकी इस खान मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौते दुबई से मुंबई लौटते वक्त फ्लाइट में मिले थे। इस दौरान उर्वशी ने खुशी में दीपिका के गाल पर किस किया। इन दोनों की मुलाकात की ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रही है। दीपिका के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर दीपिका और उर्वशी की एक तस्वीर शेयर की है। दोनों की बॉन्डिंग देखकर हर कोई हैरान है। इस तरह की बॉन्डिंग ज्यादातर हीरोइनों में नहीं देखने को मिलती है। ऐसे में दीपिका को इस तरह देखकर उर्वशी का खुश होना निश्चित तौर पर एक नई दोस्ती की शुरुआत कही जा रही है।
यह भी पढ़ें

इसी बीच दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म की डबिंग चल रही है। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में काम कर रही हैं।




