Cinema

Kathal | सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल’ का एक और टीजर रिलीज, इसकी तलाश में जुटी है अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Kathal

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की अभिनीत आगामी फिल्म ‘कटहल’ (Kathal) का एक और नया टीजर रिलीज हुआ है। जिसे अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। वीडियो की शुरुआत राजपाल यादव से होती है जो इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो कटहल चोरी की वारदात खबर को कवर कर रहे हैं।

जिसके बाद सान्या मल्होत्रा अपनी पुलिस टीम के साथ वारदात के जगह विजय राज के घर पहुंची हैं। जहां से उनके पेड़ पर लटके दो कटहल चोरी हो गए है। अब इस केस की पूरी जिम्मेदारी सान्या मल्होत्रा के ऊपर है। वो इस केस की तहकीकात कर रही हैं। जिसके लिए वो मार्केट में भी कटहल की तलाश कर रही हैं साथ ही वो इलाके में गुमशुदा कटहल का पोस्टर भी लगवाई हैं इतना ही नहीं इस कटहल के ऊपर 10 हजार रूपए का ईनाम भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें

ये एक कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। जिससे फैंस का खूब एंटरटेनमेंट होने वाला है। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा राजपाल यादव और विजय राज भी अपने मुख्य भूमिका में हैं। सान्या मल्होत्रा ने फिल्म के टीजर वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ हलचल क्योंकी गायब होगा ये 2 कटहल, कटहल के लिए तैयार हो जाओ, जल्द ही, केवल नेटफ्लिक्स पर’ इस टीजर वीडियो को देखकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।   

Leave a Reply