Cinema

Anushka Sharma ने झूलन गोस्वामी को बताया प्रेरणा स्तोत्र, कहा, महिला क


News Nation Bureau | Edited By : Shubhrangi Goyal | Updated on: 24 Sep 2022, 06:44:49 PM

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Photo Credit: social media)

मुंबई:  

भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी, आज भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए अपना अंतिम मैच खेल रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश है कि झूलन गोस्वामी की विदाई यादगार बनाई जाए. अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी का किरदार प्ले करेंगी. बता दें, झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इसके तहत अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को एक विदाई पोस्ट भी समर्पित किया है. उन्होंने झूलन गोस्वामी के कुछ फोटोज को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, अनुष्का ने झूलन गोस्वामी को प्रेरणा स्त्रोत्र बताया और भारतीय महिला क्रिकेट में गेम चेंजर बनने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. अनुष्का शर्मा इन दिनों यूके में चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं. इस साल की शुरुआत में, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया था कि झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित फिल्म चकदा एक्सप्रेस महिला क्रिकेट की दुनिया में एक मिसास होगी.

4 साल बाद अनुष्का की वापसी

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने लिखा, “ऐसे समय में जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत कठिन था.  यह फिल्म कई उदाहरणों की एक नाटकीय रीटेलिंग है जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया.चकदा ‘एक्सप्रेस का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है और कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्मज़ द्वारा समर्थित है. यह अनुष्का की 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है.






संबंधित लेख

First Published : 24 Sep 2022, 06:43:22 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply