हाइलाइट्स
बिपाशा के लिए बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है.
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ’अलोन’ के सेट पर मिले थे.
Bipasha Basu Pregnancy. बिपाशा बसु (Bipaasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. बिपाशा और करण दोनों ही इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बिपाशा के बेबी बंप के साथ अक्सर फोटोज और वीडियोज नजर आ जाते हैं. अब खबर है कि जल्द ही बिपाशा के लिए बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इस पार्टी के लिए आमंत्रण भेजे जा चुके हैं और इसमें सिर्फ कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया है.
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर घर में आने वाली नई खुशियों का स्वागत दिल खोलकर करना चाहते हैं. करण चाहते हैं कि बिपाशा अपनी जिंदगी के हर पल को एंजॉय करें. यही कारण है कि दोनों ने मिलकर बेबी शॉवर पार्टी का मन बनाया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक बिपाशा और करण ने जो आमंत्रण भेजा है, उसमें कोरोना का ध्यान रखने के लिए भी कहा है. आमंत्रण में लिखा है, ‘लिटिल मंकी रास्ते में है. हम उसका इंतजार कर रहे हैं. पार्टी के लिए थीम रखी गई है, महिलाओं के लिए पिंक या पीच, वहीं पुरुषों के लिए ब्लू या लेवेंडर.’ मेहमानों को कोरोना को लेकर ध्यान रखने के लिए कहा गया है ताकि आने वाले बच्चे पर किसी तरह का प्रभाव ना पड़े.
सिर्फ खास दोस्त होंगे शामिल
बिपाशा बसु और करण की ओर से हो रही इस पार्टी में सिर्फ खास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है. जानकारी के अनुसार, पार्टी के लिए सिर्फ 20 से 25 लोगों को ही बुलाया गया है. बता दें कि अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज बिपाशा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी. बिपाशा अक्सर बेबी बंप के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं.
2016 में बिपाशा करण ने की थी शादी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे. यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर इनका प्यार परवान चढ़ा. दोनों इसके बाद शादी का फैसला किया. साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैसे ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था, वे सबसे पहले अपनी मां के पास गई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bipasha basu, Karan Singh Grover
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 07:18 IST





