बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. बीते दिनों रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म की सफलता के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. कार्तिक के पास ‘शहजादा’ से लेकर ‘फ्रेडी’ तक, कार्तिक आर्यन कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. अपने किरदारों पर भी कार्तिक बेहद काम करते हैं, जिसकी झलक उनकी फिल्मों में देखने को मिलती है. यही वजह है कि कार्तिक की गिनती अब उन एक्टर्स में होती है, जो जनता के बीच खूब पसंद किए जाते हैं.
कार्तिक की अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेडी’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है, और ऐसा लगता है कि अभिनेता ने अपने जबरदस्त काम से निर्देशक शशांक घोष का दिल जीत लिया है. अपनी फील-गुड कॉमेडी और रोम-कॉम भूमिकाओं के लिए जाने जाने के बाद, कार्तिक ने शशांक घोष के निर्देशन में एक अलग ही कैरेक्टर में कदम रखा है.
निर्देशक ‘खूबसूरत’ (2014), ‘वीरे दी वेडिंग’ (2018), और ‘प्लान ए प्लान बी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस बीच शशांक घोष ने एक लीडिंग पब्लिकेशन के साथ बात करते हुए कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. घोष ने कहा- ‘मैं कॉमेडी और रोम-कॉम के लिए जाना जाता हूं. फ्रेडी वैसा कुछ नहीं है जैसा मैंने पहले किया है.’
शशांक घोष आगे कहते हैं- ‘कार्तिक मुझसे पहले ही फ्रेडी के लिए बोर्ड में शामिल थे. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद कार्तिक से बात की तो मैं हैरान रह गया. मुझे कई बदलावों की उम्मीद थी, लेकिन वह इसे उतना ही डार्क रखना चाहते थे जितना कि यह था. हर कोई इस बात से हैरान था कि वह फ्रेडी जैसी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, इसलिए मैं भी था.’
शशांक कहते हैं- ‘कार्तिक एक डायरेक्टर के एक्टर हैं. मैं उनके साथ करीब पांच साल से काम करने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने उन्हें एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई. फिल्म में उनकी इंटेंसिटी ने मुझे हैरान कर दिया है. ऑफ स्क्रीन भी वह एक शानदार व्यक्ति हैं. लेकिन, जैसे ही कैमरा रोल होता है, वह अपने किरदार में डूब जाते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Kartik aaryan
FIRST PUBLISHED : September 24, 2022, 20:01 IST





