हाइलाइट्स
ऋचा चड्ढा और अली पहली बार 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे.
दोनों की शादी के फंक्शंस 30 सितम्बर से शुरू हो जाएंगे.
Richa Chadha And Ali Fazal Wedding. बॉलीवुड में होने वाली शादियां हमेशा चर्चा का केन्द्र रहती हैं. इन दिनों ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी पर सभी की निगाहें हैं. ऋचा और अली चार अक्टूबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पिछले दिनों दोनों की शादी का डिफरेंट इन्विटेशन कार्ड सभी को पसंद आया था. माचिस की डिबिया का यह आइडिया कैसे आया? इसकी जानकारी हाल ही सामने आई…
ऋचा चड्ढा और अली फजल का जो इन्विटेशन सामने आया था, उसमें माचिस की डिबिया पर दोनों स्टार्स का स्केच बना हुआ था. इस कार्ड पर ‘कपल मैचेस’ लिखा हुआ था. ऋचा जहां लाल साड़ी में साइकिल पर दिख रही थीं. वहीं, अली सूट-बूट में साइकिल पर नजर आ रहे थे.
पुराने फिल्मी पोस्टर से मिला आइडिया
इस अनोखे कार्ड की थीम को पुनीत गुप्ता ने डिजाइन किया था. आउटलुक को दिए एक इंटरव्यू में पुनीत ने बताया कि शादी की तरीख को अस्सी के दशक के अनुसार डिजाइन करना थोड़ा टफ था. इसके लिए पुराने भारतीय फिल्म के पोस्टर्स से इंस्पिरेशन मिली थी. साथ ही बॉलीवुड टच देते हुए रेट्रो लुक दिया गया था. अली और ऋचा को यह अंदाज खासा पसंद आया था.
‘फुकरे’ से हुई थी लव स्टोरी स्टार्ट
ऋचा चड्ढा और अली पहली बार 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे. यही से दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी. लम्बे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. हालांकि दोनों पहले ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना काल में उन्हें अपनी शादी आगे बढ़ानी पड़ी. दोनों की शादी के फंक्शंस 30 सितम्बर से शुरू हो जाएंगे.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले कॉकटेल, मेहंदी और संगीत तीन प्री वेडिंग फंक्शन होंगे. ऋचा चड्ढा शादी में शाही लुक चाहती हैं और उनकी इच्छा को देखते हुए कई डिजाइनर्स मिलकर उनकी ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं. अली के आउटफिट भी ऋचा से मैच करते हुए ही तैयार किए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ali Fazal, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : September 24, 2022, 08:12 IST





