हाइलाइट्स
शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ में थलापति विजय भी नजर आ सकते हैं.
यह फिल्म 2 जून 2023 को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.
Thalapathy Vijay’s special role in ‘Jawan’. शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में हैं. तमिल फिल्म निर्देशक अरुण कुमार यानी एटली (Atlee) की फिल्म में वे खास अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म के टीजर से ही यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है. हाल ही एटली ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उनके बर्थडे पर साउथ सुपर स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) विश करने पहुंचे. बस, यहीं से यह चर्चा शुरू हो गई कि ‘जवान’ में विजय खास किरदार में दिख सकते हैं.
एटली कुमार ने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इस फोटो में वे बीच में खड़े हैं और उनके एक तरफ थलापति विजय और दूसरी तरफ शाहरुख खान खड़े हैं. तीनों ब्लैक आउटफिट में हैं. इस फोटो के साथ एटली ने लिखा कि अपने बर्थडे पर मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं. मेरा अब तक सबसे अच्छा बर्थडे मेरे पिलर्स के साथ. जैसे ही एटली ने यह पोस्ट शेयर की फैंस के बीच हलचल मच गई. सभी यह पूछने लगे कि क्या शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ में थलापति विजय भी नजर आएंगे. फिलहाल एटली ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि थलापति विजय फिल्म में एक खास रोल में दिख सकते हैं.
(फोटो साभारः instagram@atlee47)
विजय सेतुपति का भी खास रोल
बता दें कि फिल्म ‘जवान’ को गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं. यह फिल्म 2 जून 2023 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी. फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) भी अहम किरदार में दिखेंगी. साथ ही इस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति भी खास किरदार में होंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति ने 21 करोड़ रुपये फीस ली है.
फिल्म ‘राजा-रानी’ से हुई शुरुआत
बता दें कि एटली कुमार को मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में निर्देशन के लिए जाना जाता है. साल 2013 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘राजा-रानी’ को लेकर एटली की खास पहचान है. एटली ने इसी फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी. फिलहाल शाहरुख को फिल्म ‘जवान’ से काफी उम्मीदें हैं. शाहरुख के कॅरियर के लिए यह फिल्म अहम साबित हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Actor Vijay, Gauri khan, Shahrukh khan, Vijay Sethupathi
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 09:00 IST





