टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) कई युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. वे अपनी अच्छी लाइफ स्टाइल और फिटनेस से फैंस को प्रेरित करते रहते हैं. बच्चों से लेकर युवाओं तक, एक्टर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है. टाइगर श्रॉफ ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा, जिसमें नेटिजेंस ने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान उनसे कई सवाल पूछे.
टाइगर से एक यूजर ने उनसे उनके पसंदीदा साउथ एक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे लोगों को हैरानी नहीं हुई. उन्होंने अल्लू अर्जुन को अपना फेवरेट स्टार बताया, जो ‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद लाखों भारतीयों के दिलों में बस गए हैं. अल्लू अर्जुन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.
(फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff)
अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा: द राइज’ से देशभर में हुए लोकप्रिय
‘पुष्पा: द राइज’ ने उन्हें देश नहीं, दुनियाभर में मशहूर बना दिया. उनके कई सेलेब्स फैन भी हैं, उनमें से एक बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी हैं. वे उनके सच्चे प्रशंसक हैं. अल्लू अर्जुन के फैंस अब उनकी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अल्लू को टाइगर के रूप में फैन मिला है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अल्लू के बेटे अल्लू अयान, टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं.
(फोटो साभार: Instagram@alluarjunonline@tigerjackieshroff)
टाइगर श्रॉफ के फैन हैं अल्लू अर्जुन के बेटे
अर्जुन ने कुछ समय पहले एक कहानी बताई थी, जिसमें उनके बेटे ने कहा था, ‘प्लीज मुझे ‘बागी 3’ की शूटिंग के लिए आमंत्रित करें. उन्होंने कहा कि वे टाइगर की बॉडी और उनकी लड़ाई देखने के लिए सेट पर जाना चाहते थे. ‘टाइगर’ ने अयान को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था, जिसे अर्जुन ने ‘टू स्वीट’ बताते हुए फिर से शेयर किया था.
टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपथ’ में आएंगे नजर
दोनों सितारों का एक-दूसरे के लिए यूं तारीफ करना फैंस को काफी क्यूट लग रहा है, लेकिन यह पक्का है कि अगर ये दोनों कलाकार साथ आते हैं तो प्रशंसकों की खुशी दोगुनी हो जाएगी. फिल्म वाकई में शानदार होगी. टाइगर श्रॉफ की अगली रिलीज ‘गणपथ’ होगी, जबकि अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग शुरू कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Allu Arjun, Tiger Shroff
FIRST PUBLISHED : September 24, 2022, 20:14 IST





