
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में पहुंची थी। जहां उन्होंने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड की साथ ही वो गोलगप्पे भी खाई इस दौरान वो नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई से भी मिली।
जिनके साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाई। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क टूर पर है। वो यूएन की बैठक में भी हिस्सा ली थी। अभिनेत्री हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में अपने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ खुबसूरत पल बिताती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो गोलगप्पे खाते भी नजर आ रही हैं बाद में वो एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार में बैठकर चली जाती है। वो कैमरे के सामने पोज भी देती हैं।
यह भी पढ़ें
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे कुछ पसंदीदा के साथ एक अच्छी रात।’ साथ ही उन्होंने अपने रेस्टोरेंट सोना को भी टैग किया है। उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े नौ लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
वहीं इस डिनर की तस्वीर को निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें वो अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।





