
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) का जन्म 25 सितंबर 2010 को हुआ था। आज वो 10 साल की हो गई है। ऐसे मौके पर नितारा कुमार के पिता अक्षय कुमार ने अपनी बेटी का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो रेगिस्तान में अपनी बेटी का हाथ पकड़े ऊंचाई पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।
बाद में वीडियो में नितारा कुमार हाथ में येल्लो कलर का एक कैरी बैग लिए नजर आ रही है। अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग रखने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज पूरे 10 साल के हो गए… इस जन्मदिन के लिए मेरी शुभकामनाएं और हमेशा… दुनिया की सबसे अच्छी पेशकश है। पापा आपसे प्यार करते हैं।’ अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक नितारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
जिसमें भूमि पेडणेकर और रकुल प्रीत सिंह ने भी नितारा को बर्थडे विश किया है। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘रक्षाबंधन’ में नजर आए थे। वहीं उनकी ओटीटी फिल्म ‘कठपुतली’ है। जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘सेल्फी’, ‘राम सेतु’, ‘गोरखा’, ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘सुरारि पोटरु बॉलीवुड रीमेक’ और ‘ओह माय गॉड 2’ जैसी फिल्में शामिल है।





