Movie Review

Heart of Stone | ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं आलिया भट्ट, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज | Navabharat (नवभारत)


Heart of Stone

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों लगातार सुर्खियों में है हाल ही में उनकी स्टारर फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ (Brahmastra) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भी काफी शानदार प्रदर्शन जारी है। वहीं अब अभिनेत्री हॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वो फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है।

जिसमें उनका दमदार परफॉरमेंस देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर फैंस उनके तरफ बड़ी तेजी से आकर्षित हो रहे है। आलिया भट्ट ने अपने फर्स्ट लुक को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फर्स्ट लुक में अभिनेत्री एक अलग दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा एक्टर जेमी डोर्नन और एक्ट्रेस गैल गैडोट भी लीड रोल में है। ये एक ओटीटी फिल्म जो साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें

आलिया भट्ट ने फर्स्ट लुक शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘2023 में नेटफ्लिक्स पर आने वाले हार्ट ऑफ स्टोन और कीया का पहला लुक!’ उनके इस फर्स्ट लुक को उनके फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके फर्स्ट लुक को उनकी मां सोनी राजदान और अर्जुन कपूर ने भी लाइक किया है। आलिया भट्ट के इस फर्स्ट लुक को अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

Leave a Reply