हाइलाइट्स
चंकी पांडे ने मुम्बई में अपने घर पर दी बर्थडे पार्टी.
सलमान खान और आर्यन खान का खास वीडियो.
बॉलीवुड में अलग पहचान रखने वाले चंकी पांडे (Chunky Panday) 26 सितम्बर को यानी कल अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. ऐसे में उनका पार्टी मोड पहले से ही शुरू हो गया है. चंकी पांडे ने बीती रात एक बड़ी प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा दिखा. पार्टी में सलमान खान (Salman Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) अलग अंदाज में नजर आए. सलमान खान जहां चंकी के अच्छे दोस्त माने जाते हैं. वहीं, आर्यन खान उनकी बेटी अनन्या पांडे के अच्छे दोस्त हैं.
चंकी पांडे की इस बर्थडे पार्टी के कई फोटोज सामने आ रहे हैं. इस पार्टी में सलमान खान और आर्यन खान की एंट्री के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं. वीडियो में सलमान रेड टी शर्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं, आर्यन ब्लैक टी शर्ट के साथ चैक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों ही स्टार पैपराजी को इग्नोर करते दिख रहे हैं और उनके फेस पर काफी गंभीरता नजर आ रही है.
आर्यन, सुहाना और अनन्या हैं खास दोस्त
फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और चंकी पांडे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. शाहरुख और चंकी लम्बे समय से एक दूसरे के दोस्त हैं. ऐसे में शाहरुख और चंकी के बच्चों के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है. बचपन से इन सबके बीच अच्छी दोस्ती है. सुहाना, आर्यन और अनन्या अक्सर साथ पार्टी करते नजर आ जाते हैं.
सलमान की ‘टाइगर 3’ की चर्चा
सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वे जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे. फिल्म में एक बार फिर वे कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. ऐसे में उनके फैंस को इस फिल्म का इंतजार है. इसके अलावा वे तेलुगु फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी दिखाई देंगे.
बता दें कि चंकी पांडे ने मुंबई में अपने आवास पर भव्य पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में सोनाली बेंद्रे, करण जौहर, जाएद खान, महीप कपूर, संजय कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ananya Panday, Aryan Khan, Chunky pandey, Salman khan
FIRST PUBLISHED : September 25, 2022, 11:24 IST





