Cinema

Falguni Pathak | फाल्गुनी पाठक ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमिक्स पर नेहा कक्कड़ पर कसा तंज, कहा- मुझे बस उल्टी……. | Navabharat (नवभारत)


Falguni Pathak

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के नए गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ जो की 90 के दशक का रीमिक्स वर्जन है। जो लोगों को कम पसंद आ रहा है। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं इस गाने को अपनी ओरिजिनल आवाज देने वाली सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी इस पर अपनी नराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

उन्होंने कहा कि गाने के रीमिक्स वर्जन ने गाने की मासूमियत और फीलिंग्स को ही खत्म करके रख दिया है। फाल्गुनी पाठक ने Delhi Times से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैंने पायल है छनकाई’ के रिमिक्स वर्जन के बारे में मुझे तीन-चार दिन पहले ही पता चला था। जिसके बाद मुझे बस उल्टी आना ही बाकी था। उन्होंने अपने इस बातचीत में आगे कहा कि इस गाने के वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी वो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

फाल्गुनी पाठक बोली कि गाने का रिमिक्स करें, लेकिन उसे सही तरीके से करें ताकि गाने की ऑरिजनैलिटी, फीलिंग्स, एसेंस और इनोसेंस बरकरार रहे। बता दें कि इससे पहले फाल्गुनी पाठक अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के रिमिक्स वर्जन के यूजर्स के निगेटिव रिएक्शन के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर कर नेहा कक्क्ड़ पर तंज कसी थी। वहीं बीते दिन नेहा कक्कड़ भी इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को जवाब दी थी।

Leave a Reply