Movie Review

Shahrukh Khan | शाहरुख खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट कर बोले- तुम होती तो कैसा होता | Navabharat (नवभारत)


Shahrukh Khan

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ शामिल है। जो साल 2023 में रिलीज होंगी। वो एक लंबे समय के बाद पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर में अभिनेता शर्टलेस होकर लंबे बालों के साथ अपने दोनों हाथों को फोल्ड किए सोफे पर बैठे नजर आ रहे है।

वो अपने हाथों से अपने चेहरे को आधा ढ़के हुए हैं। तस्वीर में शाहरुख खान सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी शर्ट को याद करते हुए लिखा, ‘मुझे आज मेरी शर्ट के लिए: ‘तुम होती तो कैसा होता… तुम इस बात पे हैरान होती, तुम इस बात पे कितनी हंसती…. तुम होती तो ऐसा होता…’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे भी पठान का इंतज़ार है।’

यह भी पढ़ें

उनके ये लिखने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशंसकों के साथ-साथ उन्हें भी अपनी फिल्म ‘पठान’ का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। उनका ये पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक 15 लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Leave a Reply